
Description
प्रिय विद्यार्थीगण एवं इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षु,
एक कुशल इलेक्ट्रीशियन बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन पुस्तक एक आदर्श मार्गदर्शक है। यह पुस्तक भारतीय तकनीकी संस्थान (आई.टी.आई.) के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित है, जो आपको न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि व्यावहारिक कौशल विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होती है।
यह पुस्तक आई.टी.आई. स्तर के सभी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। सरल (हिंदी + इंग्लिश) भाषा में लिखी गई यह पुस्तक जटिल अवधारणाओं को आसान उदाहरणों, चित्रों और डायग्राम के माध्यम से समझाती है
आधुनिक अपडेट: एनसीईआरटी तथा एनएसक्यूएफ (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के अनुसार संशोधित पाठ्यक्रम।
यह पुस्तक न केवल आई.टी.आई. परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने का माध्यम है, बल्कि भविष्य में नौकरी या स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान करती है। चाहे आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों या प्राइवेट सेक्टर में प्रवेश करना चाहते हों, यह आपकी सफलता की कुंजी सिद्ध होगी।
मैं आशा करता हूँ कि यह पुस्तक आपके विद्युत क्षेत्र में सफर को रोचक और सफल बनाएगी। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से आप निश्चित रूप से एक उत्कृष्ट इलेक्ट्रीशियन बनेंगे। शुभकामनाएँ!
लेखक ( सोनी कटारिया ) (आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन विशेषज्ञ)
